Dastak Hindustan

एल्विश यादव से जुड़े मामले में नोएडा पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा (उत्तर प्रदेश):-  यूूट्यूबर और बिग बॉस OTT-2 विजेता एल्विश यादव से जुड़े मामले में नोएडा पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। ईश्वर और विनय दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। अतिरिक्त DCP शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, “जिस मामले में कुछ दिनों पहले एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था उसी मामले में आज सुबह 2 अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है इनका नाम ईश्वर और विनय है। ईश्वर राहुल सपेरा से लगातार बात करता रहता था और उसका अपना बैंक्वेट हॉल है जहां पर वो सांप बुलाता था और सांप का जहर बनाता था। विनय ईश्वर यादव का खास दोस्त है। ईश्वर और विनय विश का आदान प्रदान करने में मदद करते थे। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।”

एल्विस यादव से पूछताछ के दौरन फाजिलपुरिया का नाम बताया। अब नोएडा पुलिस फाजिलपुरिया से भी पूछताछ करेगी। मंगलवार, 19 मार्च की रात ही नोएडा पुलिस ने इस मामले में दो लोगों से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस ने सेक्टर 20 में ईश्वर नाम के शख्स के अलावा एक अन्य से पूछताछ की, जो देर रात तक चली थी।17 मार्च को सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया था।

उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि एल्विश ने ‘स्वैग’ और ‘भौकाल’ दिखाने के लिए सांपों का जहर सप्लाई किया है।पुलिस ने यह भी दावा किया है कि उन्हें गोवा और पंजाब में भी सांपों के जहर की आपूर्ति करने में एल्विश और उसके सहयोगियों के लिंक मिले हैं।

अब पुलिस फाजिलपुरिया को पूछताछ के लिए बुलाने की योजना बना रही है। ‘इंडिया टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा पुलिस जल्द ही फाजिलपुरिया को जहर सप्लाई मामले में पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। पूछताछ के दौरान एल्विश यादव ने फाजिलपुरिया की पार्टी का जिक्र किया था। साथ ही कबूल किया कि फाजिलपुरा की पार्टी में उन्होंने ही सांपों का वीडियो बनाया था। इससे पहले नवंबर 2023 में की गई पूछताछ में एल्विश ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि पार्टी में सांप फाजिलपुरिया ने मंगवाए थे। अब नोएडा पुलिस की नजर सांप वाले उसी वीडियो पर टिकी है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *