पटना (बिहार):- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “उनकी भाषा नासमझी वाली होती है। ये क्या बोल रहे हैं, हिंदू की शक्ति होती है, राजा की आत्मा होती है। सुप्रीम कोर्ट के फटकार के बाद भी ये EVM, राफेल, अडानी करते हैं, ये बच्चों की तरह बात करते हैं। इनको लगता है कि 100 बार झूठ बोलेंगे तो सच हो जाएगा। सच सच होता है। ये मोदी की सरकार है। मोदी जी एक ऋषि परंपरा के व्यक्ति हैं।
हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “हिंदू धर्म में एक शब्द होता है ‘शक्ति’। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। प्रश्न यह है कि वह शक्ति क्या है? राजा की आत्मा EVM में है, यह सच है। राजा की आत्मा EVM और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई में है। महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ते हैं और मेरी मां से रोते हुए कहते हैं कि ‘सोनिया जी, मुझे शर्म आ रही है कि मेरे पास इस शक्ति से लड़ने की हिम्मत नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता। इस तरह के हजारों लोगों को डराया गया है।”
EVM में गड़बड़ियां हो रही
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, “राहुंल गांधी ने बहुत सोच समझकर ये बात कही है। पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार से EVM में गड़बड़ियां हो रही है। राहुल गांधी ने सही बोला की इनकी जान EVM में बसती है।
उनके सामने राहुल गांधी की बिसात ही क्या है
छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने कहा, “शक्ति से लड़ रहे हैं मतलब, हमारे पीएम मोदी से जो दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं और उनके सामने राहुल गांधी की बिसात ही क्या है? जिस तरीके से उनके पूरे परिवार ने पूरे देश की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा उसके बावजूद भी उन्हें अपनी सीट बचाने के लिए दूसरे राज्य में जाना पड़ रहा है। जनता इसका हिसाब लेगी।”
राहुल गांधी इटली के विदेशी चश्में से भारत को देख रहे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘शक्ति’ टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “राहुल गांधी इटली के विदेशी चश्में से भारत को देख रहे हैं। वे देश को बदनाम करने और भ्रम पैदा करने की नापाक कोशिश लगातार करते रहे हैं। वे कभी सेना, कभी धर्म, कभी देश का, कभी देश की संस्थाओं का अपमान करते हैं।”