Dastak Hindustan

देश में सबसे बड़ा मुद्दा- महंगाई, बेरोजगारी, भागीदारी, किसानों की समस्या है- राहुल गांधी

नासिक (महाराष्ट्र):- महाराष्ट्र के नासिक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “देश में सबसे बड़ा मुद्दा- महंगाई, बेरोजगारी, भागीदारी, किसानों की समस्या है। लेकिन इस पर चर्चा कभी नहीं होती। पिछले 10 साल में पीएम मोदी की सरकार ने आपका (किसानों का) कितना कर्जा माफ किया है? आज किसान दिल्ली के राम लीला मैदान में खड़े हैं। उन्होंने आपका एक रुपया का कर्जा भी माफ नहीं किया। लेकिन अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया।

आज देश के सबसे बड़े मुद्दे किसान, अग्निवीर, बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी से जुड़े हुए हैं।लेकिन इन मुद्दों पर मीडिया में कोई बात नहीं होती। वहां केवल मोदी जी, बॉलीवुड स्टार्स, पाकिस्तान की बात होती है। आज मीडिया सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने का काम करता है। मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया है।

लेकिन देश के चंद बड़े अरबपतियों का लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया है। जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों का करीब 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था। आज देश के किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है।

किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिलता है, फसल का नुकसान होने पर बीमा का पैसा नहीं मिलता है और उनपर GST का बोझ भी डाल दिया गया है। अगर किसान को चोट दी जा रही है तो दवा भी लगानी होगी। इसलिए कर्ज माफी, फसल का सही दाम, MSP की गारंटी और फसल बीमा योजना व GST को सही तरीके से लागू करना ही सही दवाई होगी।

किसानों पर अलग-अलग तरीके के टैक्स लग रहे हैं। कांग्रेस इस GST को स्टडी करेगी और एक टैक्स का प्रावधान करेगी। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि किसान GST में ना रहें। जब तक कोई व्यक्ति किसान के दुख को नहीं समझता, उसकी मेहनत की इज्जत नहीं करता। तब तक वह किसान की मदद नहीं कर सकता है। किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। दिल्ली में किसानों की आवाज सुनने वाली सरकार होगी।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *