Dastak Hindustan

पटना के सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर में हुआ विस्फोट

 पटना (बिहार):-  बिहार के पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर फटने से ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में एक शख्स जख्मी हुआ है। जख्मी शख्स पेशे से वकील बताया जा रहा है। जिसके इलाके के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ब्लास्ट के बाद कोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मिली जानकारी में पता चला कि क्या ब्लास्ट में और भी वकील घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पटना सिविल कोर्ट के गेट नंबर एक पास ये हादसा हुआ। मृतक वकील की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जोकि दिव्यांग थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक वकील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वकीलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस दौरान पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *