नई दिल्ली:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “महिला हमारे देश की आधी आबादी है लेकिन उन्हें पिछले 10 सालों में कुछ नहीं मिला। काम सिर्फ इतना हुआ है कि उनके नाम पर राजनीति और उनसे वोट लेना। कांग्रेस आज ‘नारी न्याय गारंटी’ का घोषणा करती है। इसके तहत पार्टी देश में महिलाओं के लिए नया एजेंडा तय करने जा रही है।’
कांग्रेस ‘नारी न्याय गारंटी’ के तहत कांग्रेस 5 घोषणाएं कर रही है–
पहला, महालक्ष्मी गारंटी- इसके तहत हर गरीब परिवार की एक-एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।
दूसरा, आधी आबादी पूरा हक – इसके तहत केंद्र सरकार के स्तर पर होने वाली आधी नई भर्तियों पर महिलाओं का अधिकार होगा।
तीसरा, शक्ति का सम्मान – इसके तहत आंगनवाड़ी, आशा और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं की मासिक आय में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा।
चौथा, अधिकार मैत्री – इसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी मदद के लिए हर पंचायत में एक पैरालीगल की नियुक्ति की जाएगी।
पांचवां, सावित्रीबाई फुले छात्रावास – भारत सरकार जिला मुख्यालयों पर कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक छात्रावास का निर्माण करेगी। देशभर में इन हॉस्टलों की संख्या दोगुनी की जाएगी।
कांग्रेस पार्टी आज “नारी न्याय” गारंटी की घोषणा करती है, इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें