Dastak Hindustan

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

चंडीगढ़ (हरियाणा):- लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की जनता को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को हरियाणा के राजभवन में सीएम पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल के पैर छू कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान कंवर पाल गुर्जर ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। खट्टर सरकार में कंवर पाल गुर्जर शिक्षा मंत्री थे।

मूलचंद शर्मा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राजभवन में मूलचंद शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। नायब सैनी ने नायब सिंह ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। वहीं इससे पहले आज मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *