Dastak Hindustan

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और संजय शुक्ला भोपाल में भाजपा में होंगे शामिल

भोपाल (मध्य प्रदेश):- मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और संजय शुक्ला भोपाल में भाजपा कार्यालय पहुंचे। वे जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए और नए राजनीतिक दल बने, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के स्वार्थ के कारण कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया और आंदोलन का लाभ उठाया। राहुल गांधी महात्मा गांधी के सुझाव के अनुसार कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करके ही चैन की सांस लेंगे। कांग्रेस के सारे अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं। कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है।”

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले हैं। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता समझ रहे हैं कि देश के साथ कोई न्याय कर रहा है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। बुहत से लोग भाजपा के काम को पसंद कर रहे हैं और वे भाजपा में आ रहे हैं।”

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, “सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राजनीति के संत हैं। ऐसे व्यक्ति का कांग्रेस में स्थान नहीं है, इसलिए उनको लगा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जाकर कुछ काम करने की जरूरत है। आज वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *