Dastak Hindustan

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी, भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों को कोलकाता की न्यू टाउन पुलिस ने हिरासत में लिया

कोलकाता (पश्चिम बंगाल):- भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पॉल और भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों को संदेशखाली जाते समय कोलकाता की न्यू टाउन पुलिस ने हिरासत में लिया। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, “पुलिस ने अवैध रूप से हमें हिरासत में नौ लिया। आज ममता बनर्जी ने दिखा दिया कि नारी दिवस पर जो चेहरा वे दिखा रही हैं वो नकली है। ममता बनर्जी का असली चेहरा वो है जो वे हमारे साथ कर रही हैं। ममता बनर्जी ने ऐसा करके नारी दिवस पर नारियों का सम्मान किया है। उन्होंने(पुलिस) हमें सफेद कागज पर साइन करने के लिए कहा लेकिन हमने नहीं किए।”

पश्चिम बंगाल पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई की महासचिव अग्निमित्रा पॉल और लॉकेट चटर्जी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार दोपहर संदेशखालि जा रहीं पार्टी की महिला नेताओं को कोलकाता के बाहरी इलाके ‘न्यू टाउन’ में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई और महिला नेताओं ने उसी जगह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जहां उन्हें रोका गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *