प्रयागराज (उत्तर प्रदेश):- लोकसभा चुनाव पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “प्रत्याशी बहुत जल्दी घोषित हो जाएंगे। चुनाव की तारीख आते-आते जनता भाजपा को हराने के लिए तैयार मिलेगी। हम चुनाव लड़ेंगे भी, लड़ाएंगे भी।” बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, “गठबंधन बहुत हो चुके हैं, अब मैदान में लड़ाई में जा रहे हैं।”
वहीं अखिलेश यादव ने कहा,” भाजपा नौजवानों व किसानों से डरी हुई है और संविधान को कुचलने में लगी है। आगामी लोकसभा चुनाव संविधान बचाने वालों और संविधान को कुचलने वालों के बीच है। जिन लोगों को यह महसूस होता है कि भाजपा की सरकार मे संविधान को खतरा है, संविधान के तहत जीने का जो अधिकार मिल रहा है, वह खतरे में है, वे सभी लोग एक साथ हैं तथा भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।”