बांसवाड़ा (राजस्थान):- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान पहुंची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “हम मनरेगा लाए थे जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ, हमने रोजगार का अधिकार दिया था। वैसे ही हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा। कॉलेज के तुरंत बाद हर युवा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा।”
1 भर्ती भरोसा: 30 लाख सरकारी नौकरियां भरी जाएंगी
2. पहली नौकरी पक्की: एक साल के लिए 1 लाख रुपए पर 25 साल से कम डिप्लोमा धारक या कॉलेज ग्रेजुएट का प्लेसमेंट
3. पेपर लीक से मुक्ति: करोड़ों युवाओं का भविष्य ख़राब होने से रोकेगी कांग्रेस, पेपर लीक से मुक्ति के लिए सख्त कानून बनाएंगे
4. गिग इकॉनमी में सामाजिक सुरक्षा: गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा की कानूनी गारंटी
5. युवा रोशनी: देश के सभी जिलों के लिए 5,000 करोड़ रुपए का स्टार्ट-अप के लिए फंड। 40 साल से कम उम्र के युवा उठा सकेंगे लाभ।
सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा,” ग्रेस के नेताओं ने देश के लिए क्या-क्या काम किए हैं, हम गर्व से बताते हैं। मोदी सरकार ने देश के लिए क्या किया है, BJP के लोग इस बारे में कभी बात नहीं करते। BJP के लोग सिर्फ आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार करते हैं। क्या इसी दिन के लिए मोदी जी को सत्ता पर बैठाया गया था?