Dastak Hindustan

दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, हर महीने खाते में आएंगे ₹1000 रूपए

नई दिल्ली :- दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने चुनावी साल में ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ का एलान किया है। इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 से 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने की बात कही गई है। सरकार ने इस घोषणा से महिला मतदाताओं को प्रभावित करने का दांव खेला है।

लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर सरकार ने बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की बड़ी घोषणा कर दी है। इसके तहत वित्त वर्ष 2024-25 से 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

सरकार बिजनेस ब्लास्टर्स योजना स्कूलों के बाद अब विश्वविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में शुरू करेगी। वित्त वर्ष 2025 का अनुमानित बजट 76,000 करोड़ रुपये का है, राशि पिछले साल की अपेक्षा 2800 करोड़ कम है। आप सरकार के 10 साल में यह पहला बजट है जिसमें बजट राशि बढ़ने की अपेक्षा कम हुई है। बजट राशि कम होने का असर शिक्षा और स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

दिल्ली सरकार ने बजट में किया पेश 

इस योजना को दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने इस बजट में पेश किया है। और इस योजना के तहत महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की प्रत्येक महिलाओं की खाते में ₹1000 की प्रत्येक महीने की राशि डाली जाएगी।

मुख्य उद्देश्य 

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में रहने वाले सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। ताकि उन सभी महिलाओं के जीवन में सुधार हो सके जो महिलाएं गरीब वर्ग की महिला है। उन सभी महिलाओं को इस योजना के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना के तहत ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

लाभ

  1. गरीब महिलाओं को केवल इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  2. महिलाओं को आत्मनिर्भर बढ़ावा देने के लिए इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  3. महिलाओं को घरेलू खर्च को पूरा करने के लिए सहायता दी जाएगी।
  4. महिलाओं को बचत में और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
  5. महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं के लिए पैसा उपलब्ध होगा।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *