Dastak Hindustan

आजादी के बाद शायद ही किसी पार्टी ने 4000 किलोमीटर की यात्रा की- राहुल गांधी

मुरैना (मध्य प्रदेश):- भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “आजादी के बाद शायद ही किसी पार्टी ने 4000 किलोमीटर की यात्रा की होगी। इस यात्रा का बहुत फायदा भी हुआ क्योंकि देश में जो दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई हो रही है वो जनता को साफ दिखाई दे रही है। एक तरफ भाजपा के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से बांट रहे हैं। यात्रा से कांग्रेस पार्टी की पूरी विचारधारा एक ही लाइन में आ गई।”

भारत जोड़ो यात्रा के बाद हमने मणिपुर से महाराष्ट्र तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की है। इस यात्रा में हमने ‘न्याय’ शब्द जोड़ा है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने लोगों से पूछा कि देश में जो नफरत-हिंसा फैलाई जा रही है, उसका कारण क्या है। सभी ने जवाब दिया कि इसका कारण ‘अन्याय’ है।

देश में लोगों के साथ अलग-अलग तरीके से अन्याय हो रहा है, इसलिए भारत में नफरत फैल रही है।

पिछले साल हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की, जिसमें हमारे साथ हजारों लोग चले। आज विपक्ष की बात मीडिया में आती नहीं है, इसलिए हमने यात्रा के माध्यम से सीधा जनता के बीच जाकर अपनी बात रखी। आज देश में नफरत और मोहब्बत की विचारधारा की लड़ाई है। जहां एक तरफ BJP लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांट रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी सबको एक साथ लाने की कोशिश कर रही है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “राहुल गांधी यात्रा में निकले हैं। ये मध्य प्रदेश में इनकी दूसरी यात्रा है। ये(राहुल गांधी) केवल प्यार, मोहब्बत और शांति की बात कर रहे हैं। यही आज हमारे देश की संस्कृति है। हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है। इसी संस्कृति का संदेश देकर राहुल गांधी आज सड़क-सड़क घूम रहे हैं।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *