रांची (झारखंड):- सिंहभूम से कांग्रेस सांसद और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा आज बीजेपी में शामिल हुईं।सीएम चंपई सोरेन ने कहा, “कोल्हान और भी अच्छा हो गया है और मजबूत हो जाएगा। कोल्हान में कोई समस्या नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने (बीजेपी) वहां एक भी सीट नहीं जीतने दिया न। कोल्हान में दो लोकसभा सीटें हैं और भाजपा वहां अपना खाता नहीं खोल पाएगी।’
इससे पहले 17 जनवरी को उनके भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आई थी। यह भी सुनने में आया था कि वह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से बात कर केंद्रीय नेतृत्व से सहमति तक ले चुकी हैं।