Dastak Hindustan

पीएम मोदी ने ‘भारत टेक्स 2024’ का उद्घाटन किया

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत टेक्स 2024’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का यह आयोजन अपने आप में बहुत खास है क्योंकि यह एक साथ भारत के दो बड़े प्रदर्शन केंद्र भारत मंडपम और यशोभूमि में हो रहा है। आज 3000 से ज्यादा प्रदर्शक, करीब 100 देशों के खरीददार एक साथ इस आयोजन से जुड़े हैं। भारत ने आगामी 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है। गरीब, यूवा, किसान और महिलाएं विकसित राष्ट्र के 4 प्रमुख स्तंभ हैं और भारत का कपड़ा क्षेत्र इन चारों से जुड़ा है, इसलिए भारत टेक्स के आयोजन का महत्व बहुत बढ़ जाता है। विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने के लिए हम बहुत विस्तृत दायरे में काम कर रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “भारत टेक्स 2024, ट्रेड, टेक्नोलॉजी और ट्रेडिशन का महासंगम है। यह भारत को एक आकर्षक निवेश और सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करती है। कश्मीर की पश्मीना शॉल हो या उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ी, आज भारत सिर्फ वोकल फॉर लोकल नहीं बल्कि लोकल को ग्लोबल बनाने में एक वैश्विक मंच पर आया है।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *