Dastak Hindustan

बार-बार केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आ रही है- प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश (मुरादाबाद):- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “बार-बार केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आ रही है। आपकी बेरोजगारी बढ़ रही है। 2 साल पहले किसान आंदोलन कर रहे थे, आज भी किसान आंदोलन कर रहे हैं। तब भी उनकी सुनवाई नहीं थी आज भी नहीं है। जब-जब इनका बुलडोजर चलता है तो किसके घरों में चलता है? जिसने 6 किसानों को अपनी जीप के नीचे कुचला क्या उसके घर पर बुलडोजर चला? जिसने महिलाओं के साथ अत्याचार किया उसके घर पर बुलडोजर चला?”

आपको कहा जाता है कि भाइयों और बहनों एक दूसरे से नफरत करो एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाया जाता है, एक जात को दूसरी जात से लड़ाया जाता है, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाया जाता है, फिर आपका धन 24 घंटा आपसे लूटा जाता है। अग्निवीर योजना लाई गई क्योंकि 90% आबादी का रास्ता बंद करना था।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *