नई दिल्ली:- दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हमारी कई राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन की आज घोषणा हुई है। दिल्ली में AAP 4 सीटों पर लड़ेगी और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी। हरियाणा में AAP एक सीट पर लड़ेगी, बाकि सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। गुजरात में AAP 2 सीटों पर लड़ेगी और बाकि सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। चंडीगढ़ और गोवा की सभी सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। पंजाब में कांग्रेस और AAP स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगी।”
मंत्री आतिशी ने कहा, “AAP शुरु से ही INDIA गठबंधन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है। हम INDIA गठबंधन की सफलता के लिए काम करते आए हैं। कांग्रेस से बातचीत में और सीट बंटवारे में समय लगा लेकिन AAP शुरु से ही यह स्पष्ट करती आई है कि हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं और हम साथ में चुनाव लड़ेंगे।”
AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा, “हर राज्य की अपनी राजनीतिक परिस्थिति है, और परिस्थितियों को देखकर चुनाव जीतने के उद्देश्य से ये बनाया गया है। INDIA गठबंधन का जन्म देश को जिताने के लिए हुआ है, देश की जनता को जिताने के लिए हुआ है किसी को हराने के लिए नहीं हुआ है।”
AAP और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा, “AAP और कांग्रेस उन सभी जगहों पर एक साथ चुनाव अभियान में शामिल होंगे जहां दोनों पार्टियों के उम्मीदवार और INDIA गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।”