Dastak Hindustan

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर रद्द होने की खबरें हुई वायरल

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 का पेपर लीक (UP Police Paper Leak) होने की खबर सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट के साथ फैल रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड का दावा है कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है, जबकि पेपर लीक की खबरों को ट्रेंड कराया जा रहा है, जिनकी कोई पुष्टि तक नहीं है। पुलिस भर्ती बोर्ड ये भी कह चुका है कि इन असत्यापित खबरों की जांच जरूर होगी।

उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 का पेपर हुआ। लाखों युवाओं ने यूपी पुलिस भर्ती का पेपर दिया। 17 फरवरी को सब कुछ ठीक रहा। 18 फरवरी को जब दूसरे दिन पुलिस भर्ती का पेपर हुआ तो देर शाम तक सोशल मीडिया पर पेपर लीक के दावे किए जाने लगे। इन खबरों ने तब और जोर पकड़ लिया, जब राजस्थान जैसे कई राज्यों की घटनाओं पर चुप रहने वाले राहुल गांधी, अखिलेश यादव जैसे नेता यूपी में पेपर लीक के दावों पर सरकार को घेरने लग गए।

विपक्षी नेताओं ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिखा, ‘पिछली अन्य परीक्षाओं की तरह इस बार भी रोजगार देने के नाम पर पेपर लीक होने की जो आशंका थी वो सच होकर समाचारों के रूप में सामने आ रही है। विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार युवा किसी तरह परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन भाजपा राज में उनके साथ हमेशा मजाक-सा ही होता है।’

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *