प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश):- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के 37वें दिन प्रतापगढ़ से यात्रा जारी की।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,” आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 37वां दिन है। आज बाबूगंज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। आज रात हम अमेठी में रुकेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि कल अखिलेश यादव भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ेंगे।”
जब तानाशाही हुकूमत में नौजवानों के सपने आंखों में ही दम तोड़ने लगे तो इलाहाबाद शहर जागकर राहुल गांधी जी के साथ खड़ा हो गया। यह माटी की पुकार है, जिसने साबित कर दिया कि राहुल गांधी जी से आपका खून का रिश्ता है।
उत्तर प्रदेश में माता-पिता अपने बच्चों को खून-पसीने का पैसा लगाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए शहर भेजते हैं। लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं बच्चों के साथ ही उनकी उम्मीदों को भी तोड़ देती है। BJP की डबल इंजन सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है।