नई दिल्ली :- टेलीविजन शो होस्ट और गायक आदित्य नारायण बीते दिन अपने एक वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में आ गए। आदित्य ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में रूंगटा आर2 कॉलेज में अपने शो के दौरान एक व्यक्ति का फोन फेंक दिया, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। गायक को जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब इस घटना पर इवेंट मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही आदित्य के पक्ष में बयान दिया है।
इवेंट मैनेजर का बड़ा दावा
इवेंट मैनेजर ने दावा किया कि शख्स के जरिए पैर खींचे जाने के कारण गायक ने अपना आपा खो दिया। साथ ही वह शख्स कोई छात्र नहीं था। इवेंट मैनेजर ने कहा, ‘वह लड़का कॉलेज का छात्र भी नहीं था, वह कॉलेज के बाहर का ही कोई व्यक्ति होगा। वह लगातार आदित्य के पैर खींच रहा था। वह बहुत चिड़चिड़ा था। उसने कई बार अपना फोन आदित्य के पैरों पर पटका। ऐसा बार-बार किए जाने पर आदित्य ने अपना आपा खो दिया। इस घटना के बाद, शो लगभग दो घंटे तक चला। यदि शख्स सही था, तो वह आता आगे।’