Dastak Hindustan

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण बीजेपी में हुए शामिल

मुंबई (महाराष्ट्र):- महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजुरकर भी बीजेपी में शामिल हुए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता अशोक चव्हाण ने सभी लोगों को उस वक्त चौंका दिया था, जब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अशोक चव्हाण पार्टी हाईकमान के फैसले से बहुत ज्यादा नाराज चल रहे थे। दरअसल वो महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद चाहते थे लेकिन ये पद नाना पटोले को दिया गया।

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अशोक चव्हाण का भाजपा में आना उसके लिए बड़ा फायदा है क्योंकि अशोक चव्हाण एक बड़ा मराठा चेहरा है और उनके साथ आने से मराठा वोट पार्टी के पक्ष में आ सकता है। अब उसका सोचना कितना सही साबित होता है ये तो चुनावी परिणाम तय करेंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस और इंडिया अलायंस को बहुत बड़ा झटका लगा है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *