Dastak Hindustan

‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली:- किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई। पंजाब के किसान नेता लखविंदर सिंह ने कहा, “सभी लोग एकदम तैयार हैं। बैठक चल रही हैं। हम नहीं चाहते कि हमारी वजह से आम जनता को परेशानी हो। हमारी ओर से कोई परेशानी ना हो इसलिए हमने लंबी कतारे लगाई हैं। आगे क्या होता है देखा जाएगा।”

किसान संगठनों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च पर किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ” हमने कल की बैठक में एक समाधान खोजने की कोशिश की ताकि हम सरकार से टकराव से बचे और हमें कुछ मिले। हमने कल उनके सामने हरियाणा की स्थिति रखी। पंजाब और हरियाणा के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। ऐसा लगता है कि ये दोनों राज्य अब भारत का हिस्सा नहीं हैं, इन्हें अंतर्राष्ट्रीय सीमा माना जा रहा है।”

कांग्रेस हमें कोई सपोर्ट नहीं करती है। हम कांग्रेस को भी उतना ही दोषी मानते हैं जितनी भाजपा दोषी है। हम किसी के पक्ष वाले लोग नहीं हैं। हम किसान और मजदूर की आवाज उठाने वाले लोग हैं।

दिल्ली चलो’ विरोध मार्च पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, “मोदी सरकार की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि वे(किसान) दिल्ली ना आएं। ये मोदी सरकार की मंशा को दर्शाता है कि किस गैरलोकतांत्रिक तरीके से किसानों को रोका जा रहा है। जब प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिया था तो उन्होंने किसान संगठनों से कुछ वादे किए थे जो पूरे नहीं हुए।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *