Dastak Hindustan

एक बार फिर मैदान में उतरने को तैयार हैं किसान , राजधानी में धारा 144 लागू

नई दिल्ली :- किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर मैदान में उतरने को तैयार हैं। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मज़दूर मोर्चा ने 13 फरवरी को ‘दिल्ली कूच’ का नारा दिया है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद करने का आह्वान किया है। किसानों के आक्रोश को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी उन्हें रोकने के लिए खासे इंतजाम किए हैं। दिल्ली केसभी बॉर्डर सील किये जा रहे हैं। सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।

‘दिल्ली कूच’ को सफल बनाने और अपनी मांगों को मनवाने के लिए पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में किसान आंदोलन की तैयारियों में लगे हैं। घर-घर जाकर राशन इकट्ठा किया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉलियां तैयार की जा रही हैं। यदि सरकार और किसानों के बीच आज होने वाली वार्ता नाकाम रहती है तो कल 13 फरवरी को बड़ी तादाद में किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

किसान मार्च को देखते हुए दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। राजधानी दिल्ली के सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसी तरह बीती रात सेही यूपी गेट गाजीपुर लेन को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। इसी तरह किसानों को रोकने के लिए पंजाब और हरियाणा के बीच बने शंभू बॉर्डर को सीमेंट की बैरिकेडिंग और कंटीली तारें कर सील किया जा रहा है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *