Dastak Hindustan

मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से मिली छुट्टी, सेहत में आया सुधार

कोलकाता (पश्चिम बंगाल):- अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभिनेता के सीने में दर्द और बेचैनी होने पर उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं। शनिवार की सुबह यानी 10 फरवरी को अचानक उनके सीने में दर्द महसूस हुआ था। थोड़ी बेचैनी भी महसूस हो रही थी। तबीयत बिगड़ने से पहले उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल अब उनकी स्थिति सामान्य है।

 पद्म भूषण पुरस्कार से किया गया था सम्मानित

मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण मिलने के बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं। मैं सभी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ मिलने पर बेहद खुशी महसूस होती है। ये बहुत ही अद्भुत और अलग एहसास है। मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो 2023 में मिथुन सुमन घोष की सुपरहिट बंगाली फिल्म काबुलीवाला में नजर आए थे। 2022 में उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अहम भूमिका निभाई। फिल्म में एक सेवानिवृत्त आईएएस की भूमिका निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *