Dastak Hindustan

सैलरी न दे पाने वाली एयरलाइंस कंपनी करेगी छंटनी

नई दिल्ली :- दुनिया भर में अलग-अलग कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू हैं। इस साल की शुरुआत से ही लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। साल की शुरुआत से अब तक 32 हजार से ज्यादा लोगों की नौकरी जा चुकी हैं।

1400 लोगों की नौकरी पर कैंची

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पाइसजेट 14 सौ कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली हैं। यह उनके वर्कफोर्स के 15% के बराबर है। इस कंपनी में लगभग 9 हजार कर्मी हैं। कंपनी के फिलहाल 30 विमान एक्टिव है, जिसमें से 8 लीज पर लिए गए हैं। कंपनी ने छंटनी की जानकारी की पुष्टि की है।

सैलरी देने में देरी कर रही कंपनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पाइसजेट के कई कर्मचारियों को छंटनी की जानकारी दे रही हैं। कंपनी कई महीनों से अपने कर्मचारियों को सैलरी देने भी देरी कर रही हैं। बीते महीने की सैलरी अब तक नहीं मिल पाई है।

कंपनी पर लागत करने का दबाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी बरकरार रखने के लिए कंपनी पर लागत कम करने का दबाव हैं। कर्मचारियों की सैलरी का बिल ही 60 करोड़ रुपए हैं। लागत कम करने के लिए कंपनी हर संभव कोशिश कर रही है। कर्मचारियों की नौकरी खत्म करना भी इसी प्रोसेस का हिस्सा हैं।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *