रांची (झारखंड):- झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन के बाद फ्लोर टेस्ट जीत लिया। विपक्ष में 29 विधायक रहे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार की इस जीत की घोषणा झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने की। 31 जनवरी को हेमंतसोरेन के इस्तीफे के बाद चम्पई सोरेन को विधायक दल का नेता बनाया गया था। झारखंड विधानसभा में इस जीत का जोरदार स्वागत किया गया। सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया है और मंगलवार को कार्रवाई फिर से शुरू होगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज अपनी सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले राज्य विधानसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा, “2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनादेश को प्राप्त किया गया था और सरकार का गठन हुआ। हेमंत सोरेन ने कोरोना महामारी के दौरान राज्य की जनता को चिकित्सा के आभाव या भूखमरी के पीड़ित होने नहीं दिया। प्रवासी मजदूर विभिन्न राज्य में काम करने गए थे, लॉकडाउन के दौरान हेमंत सोरेन की सरकार ने किसी भी प्रवासी मजदूरों को तकलीफ नहीं होने दी, उन्हें हवाई जहाज, ट्रेन, या बस हर साधन के माध्यम से वापस लाने का काम किया।”