Dastak Hindustan

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी- राघव चड्ढा

चंडीगढ़ (हरियाणा):- चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ” आज जो हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज ही नहीं थी बल्कि देशद्रोह है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है।”

ये दिखाता है कि भाजपा इतने छोटे से मेयर चुनाव में अगर इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक घटना को अंजाम दे सकती है तो आप कि लोकसभा चुनाव की हार देखते हुए ये लोग क्या करेंगे? क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो?

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस और AAP मेयर प्रत्याशी कुलदीप सिंह को 12 वोट मिले। 8 वोट अवैध घोषित किये गये।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *