Dastak Hindustan

सीएम योगी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी का निधन हुआ था। आजादी की लड़ाई में प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक महात्मा गांधी भी रहे। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है।

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। कोई उन्हें बापू कहता है तो कोई देश का राष्ट्रपिता। उन्हें हर भारतीय के पिता के रूप में देखा जाता है जिन्होंने सही मार्ग पर चलकर आजादी की जंग लड़ी और भारतीयों का भी इस जंग में मार्गदर्शन किया।

30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोड़से ने उनकी गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। बापू भले ही आज हमारे बीच जीवित नहीं है लेकिन अपने विचारों के जरिए वो हमेशा जीवित रहेंगे। गांधी जयंती पर लोग उनके विचारों को शेयर करते हुए उन्हें याद करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। इतिहास में 30 जनवरी का दिन गांधी जी की पुण्यतिथि के तौर पर हमेशा के लिए दर्ज हो गया। हर साल 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यतिथि के साथ ही शहीद दिवस भी मनाया जाता है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *