बेंगलुरु (कर्नाटक):- कर्नाटक के मांड्या जिले के केरागोडु गांव में 108 फुट ऊंचे हनुमान ध्वज को ग्राम पंचायत बोर्ड की जमीन पर लगा दिया गया था। जिसके बाद प्रशासन द्वारा ध्वज पोल से भगवा झंडा हटाया गया। वहीं धार्मिक झंडा उतारने पर हंगामा हो गया। जिसको लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई।
पुलिस ने झंडे को खंभे से उतार दिया। इसके बाद लोगों ने कांग्रेस विधायक रवि कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भगवा ध्वज हटाने जाने के बाद लोगों ने बंद का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा,” राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा झंडा फहराना सही नहीं है। उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए था।”
राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा,” ग्रामीणों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति ली थी।, लेकिन उन्होंने दूसरा झंडा फहराया। भगवा ध्वज फहराने की परमिशन नहीं दी गई थी।” अधिकारियों ने उन्हें सूचित करने की कोशिश की। उन्होंने नहीं सुनी और इसलिए ऐसा किया गया। यह शांति भंग करने के अलावा कुछ नहीं है।