Dastak Hindustan

महेश जारांगे पाटिल ने सीएम शिंदे की उपस्तिथि में जूस पीकर अपना अनशन किया समाप्त

मुंबई (महाराष्ट्र):- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मराठा आरक्षण कार्यकर्ता महेश जारांगे पाटिल ने नवी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्तिथि में जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया।जारांगे पाटिल ने आज राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगें माने जाने के बाद अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैंने मराठों को आरक्षण देने का वादा किया था और मैंने अपना वादा पूरा किया है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। हम वोट के लिए कभी कोई निर्णय नहीं लेते हम जनहित के लिए निर्णय लेते हैं। हमने सभी मांगें मान ली हैं।”

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने मराठा आरक्षण आंदोलन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का मामला सुलझा दिया है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले मनोज जारांगे ने भी अपना विरोध वापस लेने का फैसला किया है। मनोज जारांगे ने कहा कि अब मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अब हमारा विरोध खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एकनाथ शिंदे सरकार अच्छा काम कर रही है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *