मुंबई (महाराष्ट्र):- मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल आज नवी मुंबई में सरकार द्वारा उनकी मांगें माने जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में अपना अनशन समाप्त करेंगे। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर काम करने वाले एक कार्यकर्ता ने कहा कि हमने अपनी मांगों पर अधिसूचना जारी करने के लिए शिंदे सरकार को 24 घंटे का समय दिया था।
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने मराठा आरक्षण आंदोलन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का मामला सुलझा दिया है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले मनोज जारांगे ने भी अपना विरोध वापस लेने का फैसला किया है। मनोज जारांगे ने कहा कि अब मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अब हमारा विरोध खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एकनाथ शिंदे सरकार अच्छा काम कर रही है।