Dastak Hindustan

एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर का अंतिम परिणाम जारी

नई दिल्ली :- कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर 2017 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अंतिम परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 ग्रेड सी परीक्षा 21 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। आयोग ने निम्नलिखित सेवाओं/संवर्गों के ग्रेड ‘सी’ के लिए चयन सूची में जोड़ने के लिए ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 परीक्षा आयोजित की थी:

 

केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा ग्रेड सी

भारतीय विदेश सेवा ग्रेड 2 के आशुलिपिक संवर्ग

सशस्त्र बल मुख्यालय आशुलिपिक सेवा ग्रेड सी

रेलवे बोर्ड सचिवालय आशुलिपिक सेवा ग्रेड सी

भारत निर्वाचन आयोग आशुलिपिक सेवा ग्रेड सी

इस दिन जारी हुआ था परिणाम

 

एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 लिखित परीक्षा परिणाम 13 अप्रैल, 2023 को घोषित किए गए थे, और 249 उम्मीदवार स्टेनोग्राफी में एसएससी कौशल परीक्षा के लिए योग्य घोषित हुए थे, जो 9 जुलाई, 2023 को आयोजित किया गया था। कौशल परीक्षा के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे।

योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के विस्तृत अंक ‘शीघ्र ही’ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अंकों की जांच के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। सामान्य वर्ग में अंतिम चयनित अभ्यर्थी का अंक 349.10 और एससी वर्ग के लिए 336.49 अंक है। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के पांच उम्मीदवारों को अनारक्षित (यूआर) वर्ग में चुना गया था।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *