Dastak Hindustan

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहाली में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

चंडीगढ़ (पंजाब):- गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहाली में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्‍टर परेड निकालने का इतिहास तकरीबन 72 साल पुराना है। पहली बार 1952 में दिल्‍ली की रिपब्लिक डे परेड में ट्रैक्‍टर शामिल हुए थे। उस दौरान इन ट्रैक्‍टरों में भारतीय संस्‍कृति की झलक दिखाई गई थी।

इस ट्रैक्टर झांकी में सफेद कबूतर को भी दर्शाया गया था। जिसका उद्देश्‍य था कि हमारा देश शांति पसंद करता है। उस समय इस रैली में ‘फादर ऑफ नेशन’ महात्‍मा गांधी का मनपंसद गीत ‘अबाइड विद मी’ बजाया गया था। उस दिन के बाद से हर साल गणतंत्र दिवस की परेड में इसी गाने की धुन बजने लगी।

साल 2021 में नए किसान कानून से बौखलाए किसानों ने 26 जनवरी के दिन ट्रैक्‍टर रैली निकालने का एलान किया था। उस दौरान नए किसान कानून को लेकर सरकार और किसानों के बीच जंग छिड़ी हुई थी। नवंबर 2020 से धरने पर बैठे किसानों ने सरकार के नए कानून के विरोध में गणतंत्र दिवस 2021 पर ट्रैक्‍टर मार्च निकाला था।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *