Dastak Hindustan

आज 75वें गणतंत्र दिवस के दिन गूगल ने बनाया खास डूडल

नई दिल्ली :- आज 75वें गणतंत्र दिवस के दिन गूगल ने खास डूडल बनाया है। पूरा देश आज यानी 26 जनवरी को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में गूगल कैसे पीछे रह जाता। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए गूगल ने एक ऐसा डूडल बनाया है, जो वर्षों से हो रही परेड को अलग-अलग स्क्रीन जैसे टीवी और फोन पर दिखा रहा है। आज का गूगल डूडल (Today Google Doodle) दिखने में बहुत आकर्षक लग रहा है। गूगल डूडल में कुल तीन फोटो देखने को मिल रही हैं। सबसे पहली फोटो में गूगल ने परेड की झलक ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर दिखाई है। आइये, गूगल डूडल के बारे में डिटेल में जानते हैं।

 

Google Doodle Today Republic Day 2024

 

Google का डूडल आज प्रत्येक गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के इतिहास को दिखा रहा है। इस खास डूडल को Vrinda Zaver ने बनाया है। डूडल परेड को उसी तरह दिखा रहा है, जैसे की इसे दशकों से विभिन्न स्क्रीन पर देखा जा रहा है। प्रदर्शित करता है जैसा कि इसे दशकों से विभिन्न स्क्रीनों पर देखा गया होगा।

जैसे कि ऊपर बताया कि गूगल डूडल में तीन फोटो दी गई हैं। पहली फोटो में ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन पर परेड दिखाई गई है। उसके बाद दूसरी फोटो में रंगीन टीवी पर परेड की झलक देखने को मिल रही है। उसके बाद आखिरी यानी तीसरी फोटो में मोबाइल फोन पर परेड दिखाई गई है। यह पूरी तरह से बताया जा रहा है कि पिछले कई दशकों से चली रही परेड को समय-समय के साथ-साथ किस तरह अलग-अलग स्क्रीन पर देखा जा रहा है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *