नई दिल्ली:- SSB की महिला टुकड़ी ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की। IG SSB मनोज कुमार ने बताया दिल्ली पुलिस सहित सभी 6 सेंट्रल आर्म पुलिस बल अपनी महिला शक्तियों का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष समारोह में SSB अपनी महिला परेड टुकड़ी, महिला बैंड टीम, डेयर डेविल टीम के साथ भाग ले रही है। यह पहली बार है जब सभी महिला टुकड़ी, बैंड और महिला डेयर डेविल टीम इस समारोह में भाग लेंगी।
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार तीनों सेना- थल सेना, वायुसेना और जल सेना की महिला सैनिक एक साथ दिखाई देगी। इस बार की परेड बहुत खास है। क्योंकि यह महिला पर केंद्रित होगी। कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की परेड का मुख्य विषय ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका हैं।
मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया, गणतंत्र दिवस की परेड सुबह साढ़े दस बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ तक जाएगी। उन्होंने कहा कि परेड कमांडर दिल्ली एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार तीनों सेनाओं की महिला सैनिक इसमें हिस्सा ले रही हैं।