Dastak Hindustan

भाजपा नेताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पटना (बिहार):- केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बिहार विधान सभा के LoP और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक संग्राम करते हैं।

सबको कार्यक्रम करने का अधिकार है लेकिन दुर्भाग्य है कि जब से नीतीश कुमार, लालू यादव के प्रभाव में आए हैं तब से उनको कब्जा करने की आदत हो गई है।

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उनकी पोती डॉ जागृति ने कहा बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मेरे जन्म से पहले ही उनका देहांत हो गया था। लेकिन मैंने अपने माता-पिता से उनके बारे में बहुत सुना है कि वे कितने बड़े नेता थे। वे गरीबों के नेता थे।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *