Dastak Hindustan

राहुल की सुरक्षा को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह को लिखा पत्र

नई दिल्ली:– कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले कुछ दिनों में असम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कथित सुरक्षा मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असम में बीजेपी सरकार से काफी टकराव सामने आया है। गुवाहाटी के शहरी इलाके से रैली की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा असम में न्याय यात्रा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “पता नहीं कहां से उसके (हिमंत बिस्वा सरमा) दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। जितने केस लगाने में लगा दीजिए। मैं नहीं डरता। 25 केस लगाए हैं 25 और लगा दीजिए।”

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *