Dastak Hindustan

अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों में जबर्दस्त उत्साह

अयोध्या (उत्तर प्रदेश):- अयोध्या के राम मंदिर में आज भी दर्शन के लिए भक्तों में जबर्दस्त उत्साह है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी है। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ को व्यवस्थित करने में प्रशासन सफल रहा है।

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट कल से खुल चुके हैं। आम लोगों के दर्शन के लिए मंदिर खोलने के बाद पहले दिन मंगलवार (23 जनवरी) को भारी भीड़ उमड़ी। रामलला के दर्शन के लिए भक्त इस कदर बेताब थे कि पहले ही दिन करीब 5 लाख लोगों ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं का ऐसा ही सैलाब आज भी है।

इस जनसैलाब को संभालने के लिए 8000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। हालांकि, अत्यधिक भीड़ के चलते प्रशासन को फिर भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पीएम मोदी की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न किया गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *