Dastak Hindustan

कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की घोषणा पर नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई सामने

पटना (बिहार):- बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ”पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है।”

नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार ने बिल्कुल सही फैसला सही किया है। जनता दल यूनाइटेड की सालों पुरानी मांग अब पूरी हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती पर यह सर्वोच्च सम्मान दिए जाने की घोषणा दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। वह हमेशा से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते रहे हैं। आजय कर्पूरी ठाकुर को दिए जाने वाले इस सम्मान से उन्हें खुशी मिली है।

लालू की पार्टी ने क्या कहा?

राष्ट्रीय जनता दल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय को राजद के लंबे संघर्षों की उपलब्धि बताया है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और चितरंजन गगन ने अलग-अलग बयान जारी कर कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद काफी लंबे समय से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग करता रहा है।

 

‘देश के करोड़ों लोगों की जीत है’

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना बिहार हीं नहीं बल्कि कर्पूरी ठाकुर को आदर्श मानने वाले देश के करोड़ों लोगों की जीत है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव लगातार इस मांग को उठाते रहे हैं। देर से हीं सही लेकिन केंद्र सरकार को करोड़ों लोगों की भावनाओं के सामने झुकना पड़ा है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *