Dastak Hindustan

हमारा न्याय का संदेश गांव-गांव में जा रहा है- राहुल गांधी

दमदमा (असम):- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “असम के मुख्यमंत्री यात्रा के लिए जो कर रहे हैं इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा यात्रा बन चुकी है। ये तो इनका(भाजपा) डराने का तरीका है। हमारा न्याय का संदेश गांव-गांव में जा रहा है क्योंकि जनता पूछ रही है कि ये क्या हो रहा है? साफ है कि विपक्ष की लड़ाई कौन लड़ रहा है।

इस राज्य के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। जब भी मैं राज्य में जाता हूं तो लोग मुझसे कहते हैं- बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, बड़े पैमाने पर महंगाई है। किसानों की हालत खराब है। इस राज्य में किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिल सकती है। ये वे मुद्दे हैं जो हम उठा रहे हैं और हम इसमें बहुत सफल हो रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “मैंने असम पुलिस के DGP को भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और आपके द्वारा अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।”

असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के समर्थक पुलिस से उस वक्त भिड़ गए। जब उन्हें शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। बताया गया कि कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई है। फिलहाल राहुल गांधी ने यात्रा रोकने का आरोप लगाया है।

असम में राहुल गांधी के समर्थकों और गुवाहाटी पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई है। दरअसल, यह तब हुआ जब राहुल गांधी को पुलिस ने रोक दिया और उन्हें शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *