Dastak Hindustan

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

दिसपुर (असम):- असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के समर्थक पुलिस से उस वक्त भिड़ गए। जब उन्हें शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। बताया गया कि कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई है। फिलहाल राहुल गांधी ने यात्रा रोकने का आरोप लगाया है।

असम में राहुल गांधी के समर्थकों और गुवाहाटी पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई है। दरअसल, यह तब हुआ जब राहुल गांधी को पुलिस ने रोक दिया और उन्हें शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। कांग्रेस उस मार्ग में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे जिसकी उन्हें अनुमति नहीं थी। इसके बाद देखते ही देखते पुलिस के साथ झड़प हो गई और पुलिस ने कुछ समर्थकों को लाठियों से खदेड़ा। इस दौरान राहुल गांदी बस के ऊपर खड़े रहे।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *