Dastak Hindustan

प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम लला के मंदिर में दिखी भक्तों कि भीड़

अयोध्या (उत्तर प्रदेश):- अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद नवनिर्मित मंदिर जनता के लिए खुल गया है। सोमवार तड़के 3 बजे से ही बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कल अयोध्या में एक भव्य समारोह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुजारियों के साथ प्रमुख अनुष्ठान किया।

मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने कहा हम यहां तीन दिन से रूके हुए हैं, दर्शन करके ही जाएंगे। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “ये भीड़ सदा रहेगी और रहनी भी चाहिए। भारत धर्म की भूमि है।”

रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा के उपलक्ष्य में पूरे देश में जश्न मनाया गया। समारोह में देश के सभी प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समारोह में विभिन्न जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए। ‘प्राण प्रतिष्ठा’ अनुष्ठान करने के बाद राम लला की मूर्ति का अनावरण किया गया।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा अयोध्या नगरी दिव्य दिखाई दे रही है। इस समय त्रेतायुग की झलक देखने को मिल रही है। अयोध्या भक्तों के समूह से भर गई है। पहले दिन दर्शन के लिए इतने लोग यहां उपस्थित हैं कि आज सभी लोग दर्शन नहीं कर पाएंगे। 4000 संतों के समूह भी आए हैं। अयोध्या नगरी राममय दिखाई दे रही है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *