हैदराबाद (तमिलनाडु):- केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना ३भाजपा प्रमुख जी.किशन रेड्डी ने कहा, “आध्यात्मिक दृष्टिकोण से ये दिन देश के लिए काफी बड़ा है। भारत के लिए ये बहुत बड़ी विजय है। दुनिया के करोड़ों लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे। भारत की जनता इस दिन को केवल धार्मिक दृष्टिकोण से नहीं देख रही है। ये भारत की सांस्कृति#क परंपरा को पुनर्जीवित करने, देश के नौजवानों जोड़ने का बहुत बड़ा उदाहरण है।
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने कहा मैं बहुत खुश हूं। श्री राम को उनकी जन्मभूमि पर 500 साल बाद विराजित होते देखना एक महान क्षण है। यह कुछ ऐसा है जो अवर्णनीय है। हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा राम भक्त केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में हैं। भारत में कुछ घटता है तो उसका दुनिया भर में बड़ा प्रभाव होता है। भगवान राम के मंदिर को लेकर जिस तरह के बयान आ रहे हैं वो अपने-आप में उत्साहवर्धक हैं।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें