Dastak Hindustan

अटल सेतु पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

मुंबई (महाराष्ट्र):- नवनिर्मित मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक(अटल सेतु) पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के दौरान पुल पर एक कार तेजी से घूमती हुई उसकी रेलिंग से टकरा गई और फिर रुकने से पहले कई बार पलट गई। इस हादसे का पूरा वीडियो पीछे चल रही एक कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया। दुर्घटना के समय चिरले (रायगढ़ जिले के उरण तालुका का एक गांव) जा रही कार में दो महिलाएं और बच्चे सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि गाड़ी चला रही महिला ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। अधिकारियों ने कहा कि यह भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल पर पहली दुर्घटना है जिसे अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु के नाम से जाना जाता है।

अटल सेतु का लक्ष्य मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार करना है जिससे सेवरी और न्हावा शेवा जैसे प्रमुख स्थानों के बीच ट्रैवल में बेहद कम वक्त लगेगा। छह लेन का ट्रांस-हार्बर पुल 16.5 किमी सी-लिंक के साथ 21.8 किमी लंबा है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *