दिसपुर (असम):- भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “देश में भाजपा और RSS के लोग नफरत फैला रहे हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रहे हैं। एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रहे हैं और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ा रहे हैं। महीनों से मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। इसलिए हमने सोचा कि क्यों ना हम एक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करें।”
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज सातवें दिन असम के लखीमपुर से फिर शुरू हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से यात्रा शुरू की थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शनिवार को अरुणाचल प्रदेश जायेगी। खबर है कि वहां से रविवार को फिर असम लौटेंगी।
कल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जोरहाट के निमती घाट से माजुली तक ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव से जारी की थी।