लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- भारतीय बॉलीवुड जगत से एक और दिल को दुखाने वाली खबर सामने आई है। दुनिया के बड़े मशहूर शायर मुनव्वर राणा का लखनऊ पीजीआई में निधन हो गया। उन्हों लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- ने 71 साल की उम्र में रविवार को करीब 1100 बजे अंतिम सांस ली। काफी दिनों से उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई थी जिसके चलते उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। मुनव्वर राणा मां पर लिखी शायरियों को लेकर काफी मशहूर थे। इनकी शायरियां लोगों के दिलों दिमाग पर छाई थी।
काफी दिनों से उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। मुनव्वर राणा मां पर लिखी शायरियों को लेकर काफी मशहूर थे। माना जाता है कि मां के लिए शेर लिखने में उनको कोई मात नहीं दे सका।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुनव्वर राणा पीजीआई में लंबे समय से डायलिसिस पर थे। फेफड़ों में काफी इंफेक्शन था, जिसकी वजह से शनिवार को वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। मुनव्वर को लंबे समय से किडनी की परेशानी थी।