Dastak Hindustan

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू

नई दिल्ली :- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज (14 जनवरी) को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर के थौबल में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले यह यात्रा सेंट्रल इंफाल से शुरू होनी थी. लेकिन मणिपुर में तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कांग्रेस को इसकी अनुमति नहीं दी। इसलिए कांग्रेस इंफाल से 25 किमी दूर थौबल जिले से अपनी यात्रा शुरू करेगी. मणिपुर से शुरू होकर 6,713 किलोमीटर की यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। राहुल गांधी 60-70 कांग्रेस नेताओं के साथ बस से यह दूरी तय करेंगे। प्रमुख जगहों पर वह पैदल मार्च भी करेंगे।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *