Dastak Hindustan

संसद की सुरक्षा चूक मामले में नार्को टेस्ट में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली :- संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को ‘पॉलीग्राफ’ और ‘नार्को’ जांच के लिए दिल्ली वापस लाये जाने के एक दिन बाद पुलिस के एक सूत्र ने दावा किया है कि मनोरंजन ही इस घटना का साजिशकर्ता है। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि 13 दिसंबर की घटना का साजिशकर्ता ललित झा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी छह आरोपियों- सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम आजाद, ललित झा और महेश कुमावत को शनिवार को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

सागर और मनोरंजन का हुआ टेस्ट

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नीलम को छोड़कर बाकी पांच आरोपियों को आठ दिसंबर को ‘पॉलीग्राफ’ जांच के लिए गुजरात ले जाया गया था। नीलम ने अदालत के समक्ष ‘पॉलीग्राफ’ जांच कराने की सहमति नहीं दी थी। सूत्रों ने बताया कि सागर और मनोरंजन की अतिरिक्त रूप से नार्को जांच और ‘ब्रेन मैपिंग टेस्ट’ हुआ था। सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच और पूछताछ से पता चला है कि आरोपियों ने सरकार को एक संदेश देने की योजना बनाई थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे बेरोजगारी, मणिपुर संकट और किसान आंदोलन के मुद्दों से परेशान थे।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *