Dastak Hindustan

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 का भारत सरकार के कैलेंडर का किया विमोचन

दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के साल 2024 के कैलेंडर को लॉन्च किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं भारत सरकार की ओर से सभी को वर्ष 2024 की शुभकामनाएं देता हूं।

सरकार ने 12 महीने के इस कैलेंडर में अलग-अलग क्षेत्रों में भारत सरकार की उपलब्धियों को दिखाने का प्रयास किया है। ये दिख रहा है कि पिछले 10 सालों में भारत ने कैसे नए कीर्तिमान और आयाम स्थापित किए हैं।”

मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 के लिए भारत सरकार के कैलेंडर का विमोचन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘भारत पहले स्टार्टअप के क्षेत्र में कहीं नहीं था लेकिन आज यहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *