मुंबई (महाराष्ट्र):- शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, ” अब भाजपा की ओर से 22 जनवरी को ऐलान होगा कि हम प्रभू श्री राम को चुनाव में खड़ा कर रहे हैं, सिर्फ यही बाकी रह गया है। राम जी के नाम पर इतनी राजनीति हो रही है कि सिर्फ यही कहना बाकी है कि हमारे उम्मीदवार श्री राम होंगे।”
सांसद संजय राउत ने कहा, “… महा विकास अघाड़ी करीब 40 सीटें जीतेगी। भाजपा को जीतने के लिए EVM की जरूरत है, वे अकेले नहीं जीत सकते। उनका गठबंधन EVM से है।”
उनके (भाजपा) पास एक विज्ञापन प्रणाली है जिसके अनुसार वे काम करते हैं। वे चीजों का विज्ञापन करने में बहुत अच्छे हैं। अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन समारोह, बेरोजगारी, महंगाई, कश्मीर और मणिपुर जैसे मुद्दों से देश के लोगों का ध्यान वास्तविकता से भटकाने का एक तरीका है।”
संजय सिंह ने कहा, यह सब राजनीति होती है। भाजपा के प्रोग्राम में कौन जाएगा। यह थोड़ी ही देश का राष्ट्रीय कार्यक्रम है। यह तो भाजपा की सभा, उत्सव, रैली है। इसमे पवित्रता कहां है। जब संजय राउत से पूछा गया कि क्या आप राम मंदिर जाएंगे तो उन्होंने कहा कि हम जरूर जाएंगे, लेकिन इस समारोह के बाद जाएंगे।