बीजिंग (चीन):- चीनी अंतर्राष्ट्रीय मैत्री संपर्क संघ और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संयुक्त तत्वावधान में 2023 पांडा “बासी” शांति और मैत्री मंच 28 नवंबर को दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के तुच्यांगयान शहर में आयोजित हुआ।
गौरतलब है कि “बासी” नामक पांडा दक्षिण चीन के फूच्येन प्रांत की राजधानी फ़ूचो में 33 वर्षों तक रहा और सितंबर साल 2017 में उसका निधन हो गया। वह दुनिया में सबसे उम्रदराज़ पांडा था। “बासी” पांडा को साल 1987 में अमेरिका की यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया था। साल 1990 में, वह पेइचिंग एशियाई खेलों का शुभंकर “फानफान” का प्रोटोटाइप बन गया।
साल 2015 में, चीन के राष्ट्रीय ब्रांड छवि प्रचार वीडियो “बासी दुनिया भर के लोगों का स्वागत करता है” अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में प्रदर्शित हुआ। वह चीन और विदेशी देशों के बीच लोगों से लोगों के आदान-प्रदान में “शांति का दूत” माना जाता है। 28 नवंबर को आयोजित मंच का विषय “मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और साझा शांति” है।
अमेरिका, इटली, बेल्जियम, कतर, मोरक्को, श्रीलंका और अन्य देशों के मित्रों, सछ्वान प्रांतीय पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग, सछ्वान प्रांतीय कृषि विभाग, सछ्वान प्रांतीय वानिकी और घास-मैदान ब्यूरो तथा छंगतु नगर मैत्री संघ जैसे विभागों के प्रमुखों, विशेषज्ञों और विद्वानों, संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 200 लोगों ने मंच में भाग लिया।
सीएमजी उप महानिदेशक शिंग पो ने कहा कि कुछ समय पहले, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की अपनी यात्रा के दौरान विशेष रूप से बताया था कि “पांडा चीनी और अमेरिकी लोगों के बीच दोस्ती के दूत हैं।” चाइना मीडिया ग्रुप पांडा की अद्भुत कहानियां सुनाएगा, पांडा “बासी” की कहानी और पांडा की छवि लोगों के दिलों में और अधिक लोकप्रिय बनाएगा। साथ ही, मानविकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए पांडा मीडिया गतिविधियों को नवीन रूप से संचालित करेगा, सक्रिय रूप से पांडा संरक्षण सहयोग का समर्थन करेगा और संबंधित संस्थानों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को और मजबूत करेगा।